Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर25 हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

25 हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जलालपुर अम्बेडकरनगर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपए के इनामिया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मालीपुर थानाक्षेत्र के खानपुर उमरन गांव में बीते मार्च में घटित हुई थी।बीते 12 मार्च को जमीनी विवाद के चलते सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना के रामनगर निवासी सर्वजीत सिंह, अंगद सिंह, हनुमान सिंह और एक अज्ञात ने गांव निवासी युवक सत्येंद्र सिंह की लाठी डंडा से पिटाई कर मरणासन्न कर दिया था।युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लखनऊ से मृतक का शव घर पहुंचने पर परिजनों ने तत्काल गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर मालीपुर चौराहा जाम कर दिया था। पुलिस ने हत्या में नामजद अंगद सिंह और हनुमान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था परन्तु सर्वजीत सिंह पुलिस की पकड़ से दूर रहा ।इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने सर्वजीत पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार को  मुखबिर ने सूचना दिया कि हत्या का आरोपी 25 हजार रुपए का इनामिया सर्वजीत बाबा झारखड़ रोड से कही जा रहा है। थानाध्यक्ष मुखबिर को लेकर बाबा झारखंड रोड पहुंचे और पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी को पुलिस वालों ने घेरकर पकड़  लिया। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि आरोपी सर्वजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments