Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बाल अपचारी के संरक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाल अपचारी के संरक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जैतपुर, अंबेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर पुलिस ने बीएनएस से संबंधित एक मामले में बाल अपचारी के संरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तेजवीर सिंह तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी जैतपुर प्रेमचंद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल वर्मा, हेड कांस्टेबल हरिश्याम सरोज, हेड कांस्टेबल अयूब खान, कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल नवनीत कुमार एवं कांस्टेबल अनिल यादव की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना जैतपुर क्षेत्र के लढ़िया गांव में चार जनवरी 2024 को जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में सत्यम यादव पुत्र रामपूजन यादव निवासी लढ़िया ने जैतपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान मामले में रामचन्द्र पुत्र रामप्रताप, मनोज मिश्रा पुत्र राम अवध मिश्रा, सत्यम एवं शिवम पुत्रगण मनोज मिश्रा, पवन पुत्र अशोक तथा राहुल पुत्र रामचन्द्र मिश्रा निवासीगण लढ़िया का नाम प्रकाश में आया था।
किशोर न्याय बोर्ड द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में पुलिस ने बीएनएस से संबंधित बाल अपचारी सत्यम के संरक्षक मनोज मिश्रा पुत्र राम अवध मिश्रा को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आरोपी संरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version