Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुस्कुराई गांव में अधेड़ की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद...

मुस्कुराई गांव में अधेड़ की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है पुलिस

जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव में गुरुवार की रात धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या किए जाने के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

गांव निवासी रामस्वरूप रोजाना गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास बने कमरे पर सोते थे। गुरुवार की रात उनका पुत्र उन्हें घर से खाना खिलाकर कमरे पर छोड़ गया था। शुक्रवार की सुबह रामस्वरूप का खून से लथपथ शव कमरे में पाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार को मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने बताया कि हत्या की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments