अयोध्या। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत पंजाब नेशनल बैंक ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर रीडगंज स्थित बैंक के मंडल कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलप्रमुखअवधेशतिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “सतर्कता जागरूकता सप्ताह न केवल नैतिकता और पारदर्शिता का प्रतीक है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। रक्तदान जीवनदान है, और इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता।”
रक्तदान शिविर में बैंक के दर्जनों कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में विवेकसिंह, मोहम्मदकर्समान, महेंद्रपाठक, यशएनयादव, दिलीपकुमार, सुयशश्रीवास्तव, सौरभगुप्ता, शिवेंद्रमिश्रा प्रमुख रहे। कार्यक्रम के आयोजन में मंडलअनूपटंडन, पुनीतमुर्तजा, पुनीतमिश्रा, उमेशकात्यानऔरअशोकपांडे का सहयोग सराहनीय रहा।
शिविर के दौरान अपोलोहॉस्पिटल, लखनऊ की मेडिकल टीम ने सभी कर्मचारियों का बीपीऔरशुगरस्तर की जांच भी की। बैंक प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों में सामाजिक चेतना बढ़ाते हैं बल्कि मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि बैंक आगे भी इसी तरह जनसेवा से जुड़े आयोजनों में सक्रिय रहेगा।