Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को

निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। क्षेत्र के मगुरांडिला में शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। रफीगंज-मगुरांडिला चौराहे पर दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों की ओर से मरीजों की निःशुल्क जांच और परामर्श दिया जाएगा।

शिविर के आयोजक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शिविर में गठिया, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, सूजन और अकड़न समेत विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक अथवा अन्य कारणों से समय पर उपचार नहीं करा पाने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। आयोजक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version