Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लोकतंत्र के महापर्व के प्रति लोगों मेंं जागरूकता, सुबह से ही बूथ...

लोकतंत्र के महापर्व के प्रति लोगों मेंं जागरूकता, सुबह से ही बूथ पर पहुंचने लगे वोटर

0

◆ सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, बूथों पर मुस्तैद रहे सुरक्षा कर्मी


अयोध्या। मिल्कीपुर में उपचुनाव को लेकर मतदान धीमी गति से प्रारम्भ हुआ। लगभग एक घंटे के बीतने के बाद लोग अपने घरों से निकलने लगे और मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लाइन लगने लगी। काफी मतदाता सुबह जल्दी ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों की ओर जाते दिखे। मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता दिखी। कई लोग जो बाहर रहते है। वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपने गांव आए थे। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बाहरी लोगों को विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश नही दिया जा रहा था।
अयोध्या समाचार की टीम लगभग ने अयोध्या की ओर से मिल्कीपुर विधान सभा में प्रवेश किया। मिल्कीपुर विधान सभा की सीमा बारून बाजार के पास पुलिस बैरियर पर वाहन को रोका गया। सुरक्षा चेकिंग के बाद आगे बढ़े। सबसे पहले कुमारगंज क्षेत्र के श्री रामचरन स्मारक इंटर मीडिएट कालेज में बने बूथ पर पहुंचे जहां मतदान सुचारू रूप से चल रहा था। मतदान केन्द्र पर राजनीतिक दलों के मतदान अभिकर्ता तथा बीएलओ, माइक्रो ऑब्जर्वर तथा सुरक्षा कर्मी मुस्तैद थे। मतदान केन्द्रों के भीतर मतदाताओं को मोबाइल ले जाने की परमीशन नही थी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सिधौना पर बने बूथ पर पहुंचने पर यहां मतदाताओं में काफी जागरूकता दिखी। यहां बुर्जुग महिला रामरती 80 वर्ष को मोटरसाइकिल से उसके परिजन मतदान केन्द्र पर लाए।

” हर चुनाव में वोट डाला है। वोट हमार अधिकार है। वोट डालब बहुत जरूरी है। – रामरती”

 

 

 
90 वर्षीय केवलपती को ई-रिक्शा से उसके परिजन मतदान केन्द्र पर पहुंचे थे।

श्रवण कुमार उपाध्याय को चलने में समस्या थी फिर भी लोकतंत्र के पर्व को मनाने परिजनों के साथ चौपहिया वाहन से मतदान केन्द्र तक पहुंचे। परिजन सहारा देते हुए मतदान कराया।
प्राथमिक विद्यालय बवां मतदान केन्द्र के अर्न्तगत मिश्रित आबादी है। यहां भी मतदान सुचारू रूप से चल रहा था। सुरक्षा कर्मी मुस्तैद थे। यहां मतदान अभिकर्ता ने बताया कि मतदान धीमी गति से प्रारम्भ हुआ था। 9 बजे से लगातार लाइन लगी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version