Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोहर्रम व आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी...

मोहर्रम व आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

अंबेडकरनगर। जनपद में आगामी मोहर्रम पर्व सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी रंजीत सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी व पश्चिमी), समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा जनपद के धर्मगुरु, ताजिया कमेटी के पदाधिकारी एवं सम्भ्रांतजन उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब ही इसकी पहचान है। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील की कि आगामी मोहर्रम सहित समस्त पर्वों को परंपरागत तरीके से आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन व पुलिस द्वारा सभी त्योहारों पर पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी स्थान पर कोई विवाद, अफवाह या समस्या उत्पन्न होती है, तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी जाए। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ताजिया जुलूस के मार्गों पर गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी, समुचित सफाई, पेयजल की व्यवस्था, फॉगिंग, चूना छिड़काव तथा मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो और उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता ने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाए जाने और कंट्रोल रूम को समय से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही कंट्रोल रूम के नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी बल दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जनपद के सभी स्थलों पर प्रभावी पुलिसिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments