Home News पराजित विधान सभाओं व कमजोर बूथों पर दें ज्यादा ध्यान – धर्मपाल...

पराजित विधान सभाओं व कमजोर बूथों पर दें ज्यादा ध्यान – धर्मपाल सिंह

0

◆ भारतीय जनता पार्टी की तीन जनपदों की समीक्षा बैठक आयोजित


अयोध्या। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी का फोकस उन सीटों पर है। जहां पिछले विधानसभा चुनाव में पराजय मिली थी। भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पिछले चुनाव में अम्बेडकरनगर, अयोध्या व बाराबंकी जनपद की मण्डल स्तर पर सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में समीक्षा की। पार्टी स्तर पर जनपदों को मण्डल में विभक्त किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को अम्बेडकरनगर में पांचों, अयोध्या में मिल्कीपुर व गोसाईगंज, बाराबंकी में जैतपुर, रामनगर व कुर्ती सीटों पर पराजय मिली थी।

      भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण रोल बूथ व पन्ना प्रमुखों का होता है। इनकी सक्रियता अति आवश्यक है। बूथ स्तर पर चुनाव की समीक्षा मण्डल के प्रभारियों को करनी चाहिए। जिसके बाद हर बूथ को सक्रिय करना होगा। एक बेहतर प्लान बनाकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि कमजोर बूथों पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। चुनाव में मत प्रतिशत का बड़ा योगदान होता है। शत प्रतिशत मतदान के लिए अभियान चलाकर मतदाताओं को प्रेरित करें। सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और तेज कर दे। 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवाओं को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़े।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं को दें। पार्टी के पदाधिकारी एक दूसरे के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करें। हमें इस बार हर बूथ पर जीत के लक्ष्य को लेकर चलना है। हारे बूथों पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। जीते बूथों पर विजय के प्रतिशत को और बढ़ाने के लक्ष्य निर्धारित करना होगा। लक्ष्य पूरा करने के लिए पदाधिकारियों को अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान देना होगा।  मौके पर क्षेत्रीय मंत्री व महानगर के प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिले के प्रभारी मिथलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी समेत सभी जिलों के मण्डल पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version