Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नितिन नबीन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए...

नितिन नबीन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

0

अयोध्या। नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पंकज चौधरी को नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अयोध्या में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। रोडवेज बस स्टेशन परिसर में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल एवं जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह के नेतृत्व में पार्टीजनों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी मिठाइयां बांटी गईं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन को नई दिशा देने वाला और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाला निर्णय बताया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि नितिन नबीन का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक ऊर्जावान और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। साथ ही पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है, जिससे संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जैसे युवा और कर्मठ नेता के राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व संभालने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, वहीं पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।

जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय दूरदर्शिता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन और पंकज चौधरी दोनों ही अनुभवी और जनसमर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भाजपा जनसेवा, विकास और सुशासन के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में भाजपा आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।

मौके पर मनोज वर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह, लवलेश दुबे, प्रभात सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश मौर्य, कमलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version