Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमैनपुर मोड़ पर अजगर निकलने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने...

मैनपुर मोड़ पर अजगर निकलने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने बचाया


जलालपुर अंबेडकर नगर । जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर रोड स्थित मैनपुर मोड़ पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर के दिखते ही आसपास के लोगों और राहगीरों में उसे देखने की होड़ लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अजगर निकलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष आदित्य मिश्रा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहस दिखाते हुए सड़क पर रेंग रहे विशालकाय अजगर को किसी तरह सड़क किनारे सुरक्षित कराया और तत्काल स्थानीय वन विभाग के क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार को इसकी सूचना दी। नगर अध्यक्ष की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई। बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और विशालकाय अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments