Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ड्यूटी के दौरान अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में पीएसी जवान की मौत

ड्यूटी के दौरान अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में पीएसी जवान की मौत

0

अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात पीएसी का एक जवान ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से गुरुवार सुबह निधन हो गया। मृतक जवान की पहचान राम हर्ष यादव (53 वर्ष) निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। वह पीएसी की 30वीं बटालियन में तैनात थे। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस से श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पोस्टमार्टम और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version