Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली जलालपुर क्षेत्र की एक युवती अपने ननिहाल जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही थी। इसी दौरान जहांगीरगंज थाना क्षेत्र का निवासी अभिषेक यादव उससे संपर्क में आया और प्रेम संबंध स्थापित कर लिया। आरोप है कि अभिषेक ने शादी का झांसा देकर लगभग दो वर्षों तक युवती का यौन शोषण किया, लेकिन बाद में विवाह करने से मुकर गया और फरार हो गया।

पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जैतपुर पुलिस ने आरोपी अभिषेक यादव के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जैतपुर राजेश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version