◆ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक में चुनाव परिणाम व आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा
◆ लोकसभा चुनाव परिणाम पर कार्यकताओं के फीड बैक के अनुसार तैयार रिर्पोट भेजी जाएगी नेतृत्व को
अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बुधवार की देर शाम तक लोकसभा क्षेत्र की तीन विधान सभा व गुरूवार को रूदौली विधानसभा के प्रमुख कार्यकताओं तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा की। पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों की जानकारी ली। गुरूवार को रामजन्मभूमि, हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किया। कारसेवक पुरम् में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय से मुलाकात की।
