Thursday, June 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडिजिटल मोर्चे पर सक्रिय विपक्ष, भाजपा के खिलाफ तैयार होगा नैरेटिव

डिजिटल मोर्चे पर सक्रिय विपक्ष, भाजपा के खिलाफ तैयार होगा नैरेटिव


◆  स्थानीय समाचार पोर्टलों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स से पीआर एजेंसी कर रही है संपर्क


अयोध्या। सोशल मीडिया और विभिन्न वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के बीच विपक्ष ने अपनी डिजिटल पहुंच को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की है। सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों तथा भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर प्रभावी अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत विभिन्न मुद्दों पर जनमत तैयार करने और अपने पक्ष को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इस अभियान के संचालन की जिम्मेदारी एक पीआर एजेंसी को सौंपी गई है। एजेंसी स्थानीय स्तर पर संचालित समाचार पोर्टलों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और अन्य ऑनलाइन मंचों से संपर्क स्थापित कर रही है। इसके माध्यम से विपक्ष अपने संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

एजेंसी द्वारा विभिन्न विषयों से जुड़े वीडियो, फोटो, ग्राफिक्स और अन्य डिजिटल सामग्री तैयार कर संबंधित प्लेटफॉर्मों को उपलब्ध कराई जाएगी। इन सामग्रियों को सोशल मीडिया पर साझा करने, रीपोस्ट करने और व्यापक प्रसार के लिए डिजिटल नेटवर्क विकसित किया जा रहा है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि सामग्री के प्रचार-प्रसार और रीपोस्टिंग के लिए भुगतान की व्यवस्था की जा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म राजनीतिक दलों के लिए जनसंपर्क और जनमत निर्माण का प्रमुख माध्यम बने रहेंगे, ऐसे में सोशल मीडिया पर सक्रियता और प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments