Wednesday, June 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोकतंत्र रक्षा के संघर्ष को याद करेगी भाजपा, आपातकाल की वर्षगांठ पर...

लोकतंत्र रक्षा के संघर्ष को याद करेगी भाजपा, आपातकाल की वर्षगांठ पर होगा सम्मेलन


◆ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे मुख्य अतिथि, जुटेंगे कई जिलों के कार्यकर्ता व प्रबुद्ध जन


अयोध्या। आपातकाल की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 जून को अयोध्या-लखनऊ हाईवे स्थित एक होटल में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के भी शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में अयोध्या महानगर एवं जिला इकाई के साथ-साथ गोण्डा, बहराइच और अम्बेडकर नगर जिलों से भी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुना जाए तथा बूथ स्तर की बैठकें आयोजित की जाएं। साथ ही मतदाता मैपिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण की जाए।

मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने  बताया कि 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता पांच लोकतंत्र सेनानियों के निवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन करेंगे। बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संस्मरण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में तिलकराम मौर्य, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड, रवि शर्मा, शिवम‌् शुक्ला, प्रदीप यादव, रवि सिंह, गरिमा मौर्या, प्रवीण दुबे, रीना द्विवेदी, स्वाती सिंह, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, जेपी श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, सूरज सोनकर, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments