Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र एवं श्रम विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में 31 जुलाई को प्रातः 10.00 बजे से श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, विद्याकुण्ड, अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं।
इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियां अयोध्या आई हास्पिटल, एसआईएस इंडिया लिमिटेड (हाइट 168 सेमी), ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेन्स, प्रेरणा इनोवेटिव, सूर्या एलईडी मैन्यूफैक्चरिंग, डीएसएस ग्रुप, जेपी मैनेजमेंट, ओरियंट इलेक्ट्रानिक, यूनीवर्सल सर्विसेज, नेक्सा सिक्यूरिटी गार्ड एवं हाईटेक इम्पलाइज आदि कम्पनियां प्रतिभाग करंेगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष है, एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल से लेकर परास्नातक एवं आईटीआई समस्त वर्ग तक है प्रतिभाग कर सकतेे है। अभ्यर्थियोे का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। तत्पश्चात रोजगार मेला आई0डी0 8011 पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, विद्याकुण्ड, अयोध्या में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल अयोध्या ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments