Saturday, April 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का मौके...

जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण


अयोध्या ‘जिला सैनिक बंधु’ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल पांच नए प्रार्थना-पत्रों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

अपर जिलाधिकारी नगर ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी संजीव कुमार ने सैनिक कल्याण से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्राधिकारी येलो जोन मयंक मिश्रा, अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता राकेश सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सैनिक कल्याण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments