Wednesday, October 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशक्ति स्वरूपा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम में नारी शक्ति, साहस और स्वाभिमान...

शक्ति स्वरूपा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम में नारी शक्ति, साहस और स्वाभिमान का संदेश


अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में शक्ति स्वरूपा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति के जागरण, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी अयोध्या आशा जी रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में शीला सैनी जी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनुज डिग्री कॉलेज की प्राचार्य एवं विश्व हिंदू परिषद की उपाध्यक्ष मंजूषा पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मातृशक्ति की विभाग संयोजिका विनीता जी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। वक्ताओं ने नारी शक्ति के महत्व, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को साहस एवं स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मां महिषासुरमर्दिनी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में मातृशक्ति की महानगर संयोजिका सरिता तिवारी तथा दुर्गा वाहिनी की संयोजिका प्रिया मौर्य की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री अखिलेश जी, सह मंत्री अमित सिंह, प्रचार प्रमुख अखिलेश शर्मा, संस्कार प्रमुख अवध राज जी तथा विस्तारक ऋग्वेद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संस्कार, साहस, आत्मरक्षा और स्वाभिमान को नारी सशक्तीकरण का आधार बताते हुए महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments