Tuesday, October 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिराश्रित स्वानों के टीकाकरण के लिए हर माह चलेगा अभियान

निराश्रित स्वानों के टीकाकरण के लिए हर माह चलेगा अभियान


अम्बेडकर नगर। निराश्रित स्वानों से उत्पन्न जोखिमों को देखते हुए जिला प्रशासन ने उनकी रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अधिशासी अधिकारियों को प्रत्येक माह विशेष अभियान चलाकर निराश्रित स्वानों को पकड़ने, उनका एंटी रेबीज टीकाकरण कराने और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के निर्देश दिए।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में शासन के निर्देश पर आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को पशुपालन विभाग के सहयोग से अभियान संचालित करने तथा निराश्रित स्वानों के प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments