Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के  दूसरे दिन तुलसी माता की महिमा का...

नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के  दूसरे दिन तुलसी माता की महिमा का हुआ बखान


बसखारी अंबेडकर नगर। गायत्री परिवार द्वारा शुकुल बाजार रामलीला मैदान में आयोजित 9 कुण्डीय राष्ट्र जागरण महायज्ञ,संगीतमयी कथा एवं नव दम्पत्ति सम्मेलन के दुसरे दिन तुलसी माता की महिमा का बखान करते हुए तुलसी पूजन का आयोजन किया गया। 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भाग लेने के लिए सुबह से श्रद्धालुओ का ताता लगा रहा। गुरुवार की सुबह गायत्री परिवार की राहुल दुबे के नेतृत्व में आई टोली में मौजूद राम मूर्ति, देवेश , आशुतोष कथा व्यास का पदभार ग्रहण करते हुए वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच सभी देवी देवताओं का आवाहन करते हुए यज्ञ का कार्यक्रम विधि पूर्वक संपन्न कराया।25 दिसंबर के दिन को तुलसी पूजन के रूप में मनाने हेतु राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान चलने के लिए कथा में आए हुए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा चलाई जाने वाले आगे गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के अभियान के अंतर्गत पुंसवन संस्कार के वैज्ञानिक एवं अध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रशिक्षित करने का संदेश दिया गया।तृतीय दिवस की सुबह पुनः रामलीला मैदान शुकुल बाजार के प्रांगण में बनाई गई यज्ञशाला में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यज्ञ एवं विविध संस्कारों में अपनी सहभागिता निभाई। और टोली प्रमुख राहुल दुबे राममूर्ति देवेश आशुतोष के नेतृत्व में शुक्रवार को दीक्षा ,पुन्सवन, एवं विद्यारम्भ,संस्कार का कार्यक्रम हुआ। जिसमें 11 लोगों को दीक्षा संस्कार एक महिला को पुन्सवन संस्कार और 11 बच्चों को विद्यारम्भ संस्कार का कार्यक्रम वैदिक मित्रों के बीच संपन्न कराया गया। सर्वतोभद्र पूजन उपरांत भव्य एवं दिव्य गायत्री यज्ञ तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments