Monday, July 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबकरीद के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया शांति व्यवस्था...

बकरीद के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया शांति व्यवस्था का निरीक्षण, लोगों को दी शुभकामनाएं

अम्बेडकरनगर। ईद-उल-अजहा के पावन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने तहसील अकबरपुर व टांडा क्षेत्र के ईदगाहों एवं अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारी द्वय ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टांडा के जुबेर चौराहा, घंटाघर चौक, चिंतौरा, मुबारकपुर, बसखारी और किछौछा दरगाह क्षेत्र का भ्रमण किया तथा भौतिक रूप से सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने पर्व के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे की भावना को बनाये रखने की अपील की।

प्रशासन की मुस्तैदी और समन्वित प्रयासों के चलते जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा की नमाज़ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी साथ मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सतर्क रहकर त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments