अयोध्या। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त राजेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का निर्भीक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करे। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शपथ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं के पालन तथा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग का संकल्प लिया।