Friday, October 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम ने किया महापुरुषों को नमन, वॉक रेस के...

गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम ने किया महापुरुषों को नमन, वॉक रेस के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित


अंबेडकर नगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों महापुरुषों के आदर्शों, विचारों और राष्ट्रसेवा में योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कलेक्ट्रेट परिसर में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक दलों ने गांधीजी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भावना का संदेश दिया गया।

गांधी जयंती पर जिला खेल कार्यालय की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पांच किलोमीटर बालक और तीन किलोमीटर बालिका वर्ग की वॉक रेस में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने और स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु समेत अन्य अधिकारियों ने गांधी आश्रम अकबरपुर पहुंचकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान चरखा चलाकर स्वावलंबन, सादगी और श्रम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी और गांधी आश्रम के कार्मिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments