Friday, October 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसपा ने जलालपुर से डॉ. दयाराम राजभर को बनाया विधानसभा प्रभारी

बसपा ने जलालपुर से डॉ. दयाराम राजभर को बनाया विधानसभा प्रभारी


जलालपुर अंबेडकर नगर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को जलालपुर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जलालपुर से डॉ. दयाराम राजभर को पार्टी का प्रत्याशी/प्रभारी घोषित किया। इसके साथ ही बसपा ने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों की शुरुआत का संकेत दिया।

पूर्व नेता विधान परिषद दिनेश चंद्रा की अध्यक्षता और मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल के संचालन में हुए सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं अयोध्या मंडल प्रभारी राम नयन निर्दोष के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा नेताओं की नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसे लोगों को भी जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक और मंत्री बनने का अवसर दिया, जो कभी प्रधान का चुनाव तक नहीं जीत पाए थे। उन्होंने पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में गए नेताओं पर बिना नाम लिए निशाना साधा।

विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर भी कटाक्ष किया। हाल में घोषित सपा प्रत्याशियों का जिक्र करते हुए उन्होंने पीडीए को परिवार और पैसे से जोड़कर टिप्पणी की। साथ ही बसपा शासनकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अंबेडकरनगर बसपा सुप्रीमो मायावती की कर्मभूमि रही है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर बसपा को सफलता मिलेगी।

सम्मेलन को पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, केडी गौतम, राम नयन निर्दोष, मनोज वर्मा, रवि प्रकाश मौर्य, मुस्लिम समाज के मो. असद, समीर चौधरी और अरविंद गौतम ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। अंत में मुख्य आयोजक डॉ. दयाराम राजभर ने सभी के प्रति आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments