Thursday, November 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशादी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप, महिला समेत...

शादी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप, महिला समेत दो पर मुकदमा


जैतपुर,अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के एक युवक ने अयोध्या निवासी महिला पर शादी का झांसा देकर विश्वास में लेने और पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत एक अज्ञात सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कटका थाना क्षेत्र अंतर्गत पाभीपुर दिनकरपुर पिंडोरिया निवासी विशाल यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर मुरावन टोला सहादतगंज कैंट अयोध्या निवासी रागिनी निषाद से हुई थी। महिला ने परिचय बढ़ाकर उसके पारिवारिक हालात की जानकारी हासिल की और शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि बाद में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, दबाव में आकर उसने 3.50 लाख रुपये बैंक खाते में स्थानांतरित किए और 1.50 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद भी अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। कटका थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments