Thursday, November 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, विचार गोष्ठी में...

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, विचार गोष्ठी में व्यक्त किए विचार


अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक जीवन और देश के प्रति योगदान को याद किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

चेतनारायण सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व किया। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाती रहेंगी।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। उनके ऐतिहासिक निर्णय और दूरदर्शी नेतृत्व भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

कांग्रेस नेता अंकुर खत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व देश की राजनीति का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने चुनौतियों के बीच दृढ़ता के साथ देश का नेतृत्व किया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित किया। उनके विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, अश्वनी सिंह मधुर, नीलम शर्मा, कवींद्र साहनी, हरजीत सिंह सलूजा, फ्लावर नकवी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, जय प्रताप गुप्ता, विवेक प्रताप शर्मा और जनार्दन मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments