Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ऑपरेशन क्लीन के तहत पुराने हथियारों का किया गया नष्ट

ऑपरेशन क्लीन के तहत पुराने हथियारों का किया गया नष्ट

0

जलालपुर अंबेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत मालीपुर थाना परिसर में वर्षों पुराने आपराधिक मामलों से संबंधित बरामद हथियारों को नियमानुसार नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1990, 1991, 1993 एवं 1995 में आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोगों में बरामद कुल सात तमंचा, कारतूस एवं चाकू को माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फैजाबाद के आदेश के क्रम में नष्ट किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई। टीम में उप जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट राहुल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह तथा मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार हथियारों को हथौड़े से तोड़कर नष्ट किया गया।
इस दौरान हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार सिंह एवं अशोक कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण के बाद ऐसे बरामद हथियारों को नियमानुसार नष्ट किया जाता है, जिससे इनके दुरुपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version