Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर निषाद बस्ती में पीडीए चौपाल, सपा नेताओं ने भरी हुंकार

निषाद बस्ती में पीडीए चौपाल, सपा नेताओं ने भरी हुंकार

0

जलालपुर, अंबेडकरनगर। रविवार देर शाम जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के उसरहा गांव स्थित निषाद बस्ती में निषाद राज जयंती के अवसर पर पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व जलालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भीम निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के आयोजक चंद्रभान निषाद ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम का कुशल संचालन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासिर हयात ने किया।
अपने संबोधन में भीम निषाद ने कहा कि पीडीए समाज के अंतर्गत आने वाले कहार, कोहार, निषाद, माझी, विश्वकर्मा, मौर्य, प्रजापति सहित अति पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का हित केवल समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पीडीए समाज तेजी से समाजवादी पार्टी के पक्ष में लामबंद हो रहा है, जिससे जलालपुर विधानसभा सीट पर पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी और विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि पीडीए समाज के सहयोग से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने महंगाई, किसान और नौजवानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया और कहा कि जनता इनसे पूरी तरह परेशान है।
इस मौके पर डॉ. तेज प्रताप, रविंद्र निषाद, गुड्डू, राममिलन निषाद, परशुराम निषाद, संजय राजभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version