Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोटर साइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज

मोटर साइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। तीव्र गति से जा रही बाइक की टक्कर से  बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों द्वारा घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सम्मनपुर थानाक्षेत्र के सैदापुर निवासी 60 वर्षीय हरीराम गुप्ता पुत्र मुन्नीलाल गुप्ता की सैदापुर बाजार में चाय समोसे की दुकान है। बुधवार को सुबह अपनी दुकान पर समोसा बनाने के लिए आलू ले कर जा रहा था। सड़क पार करते समय जलालपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक  ने  जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटना पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर स्वजन भी पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सम्मनपुर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments