Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअघोर पीठ ने गरीब एवं निशक्तो को वितरित किया गया कंबल

अघोर पीठ ने गरीब एवं निशक्तो को वितरित किया गया कंबल

बसखारी अंबेडकर नगर।अघोर पीठ बाबा कीना राम स्थल शिवाला वाराणसी की शाखा अघोरपीठ मसडा बसखारी में अवधूत भगवान राम के निर्वाण दिवस के अवसर पर पीठ के व्यवस्थापक के एन सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के गरीब एवं निशक्त जनों को कंबल वितरित किया गया। बसखारी क्षेत्र के नसीरपुर,अछती, बसखारी, हरैया, तिगोडिया के 21 लोगों को महन्त मोनू, मदन वर्मा, किरण वर्मा, जय मंगल, राहुल यादव, जगदीश यादव ,अनिल तिवारी की उपस्थिति में वितरित किया गया। जिसमें अमरावती, राधिका, चंद्रा, दूरपट्टी, चंद्रावती,छिनका, गीता देवी, शीला, रामलाल, बाबूराम, मनीराम, दुखी, दयाराम आदि को कंबल उपलब्ध कराया गया। वही अघोर पीठ की व्यवस्थापक के एन सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अवधूत भगवान राम के निरवाण दिवस पर प्रतिवर्ष निशक्त एवं गरीब जनों को आवश्यक वस्तुएं दान की जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments