Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुसहर समुदाय के साथ अधिकारियों ने किया भोजन

मुसहर समुदाय के साथ अधिकारियों ने किया भोजन


◆ अधिकारियों को अपने द्वार पर देख चेहरे पर आई मुस्कान


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा विकासखंड भीटी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पांडे पकौली में मुसहर समुदाय के साथ भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी भीटी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, क्षेत्राधिकारी भीटी, खंड विकास अधिकारी भीटी, मुसहर समुदाय के साथ, संत महात्मा तथा अन्य लोग एक साथ भोजन किया। भोजन मुसहर समुदाय के द्वारा बनाए गए पत्तल में उन्हीं समुदाय के महिलाओं द्वारा परोसा गया।



मुसहर समुदाय के लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए जामुन का भी सेवन किया गया। जिलाधिकारी  द्वारा मुसहर समुदाय के बच्चों को खेल सामग्री वितरित किया गया। महिलाओं को पोषित करने के लिए फल आदि की गोद भराई भी की गई। साथ ही साथ बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। साथ ही साथ राशन भी वितरित किया गया। मुसहर समुदाय के लोगों के साथ पूजा भी की गई और जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। मुसहरो ने जिलाधिकारी को लगाया गले, जिलाधिकारी ने भी भावुक होकर लगाया गले। उन्होंने  चिकित्सा कैंप, बच्चों की शिक्षा दीक्षा हेतु पाठशाला शुरू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। साथ ही साथ वहां पर उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी पूछताछ किया गया। उन्होंने कहा कि वनों के राजा परिवारों को प्रथम पंक्ति में रखा जाएगा और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत दिए जाने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments