Ayodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या रामनगरी की सुरक्षा पर एनएसजी की नजर, मंदिर परिसर का लिया जायजा By amit_ayodhyasamachar - September 26, 2026 0 FacebookTwitterWhatsApp अयोध्या। रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। टीम ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा इंतजामों की जानकारी ली। बैठक में आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, संभावित सुरक्षा चुनौतियों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय पर चर्चा हुई। एनएसजी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर प्रेजेंटेशन भी दिया। मिल्कीपुर में 65 एकड़ में बनेगा एनएसजी केंद्र अयोध्या में एनएसजी के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर यानी करीब 65 एकड़ भूमि केंद्रीय गृह मंत्रालय को निशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी दी गई है। ग्राम पूरे लालखां में स्थित इस जमीन का इस्तेमाल एनएसजी केंद्र की स्थापना के लिए किया जाएगा। क्षेत्रीय केंद्र बनने के बाद अयोध्या और आसपास के क्षेत्र में किसी गंभीर सुरक्षा चुनौती की स्थिति में एनएसजी की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी। इससे विशेष बल की तैनाती में लगने वाला समय कम होने की उम्मीद है। राम मंदिर और अयोध्या धाम की बढ़ती सुरक्षा जरूरतों के बीच एनएसजी का प्रस्तावित केंद्र सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।