Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकारी अस्पतालों में अब हृदय रोगियों को मिलेगा जीवनरक्षक इंजेक्शन

सरकारी अस्पतालों में अब हृदय रोगियों को मिलेगा जीवनरक्षक इंजेक्शन


◆ अत्यधिक महंगे थ्रोम्बोलिटिक इंजेक्शन की होगी मुफ्त उपलब्धता, मरीजों को मिलेगा त्वरित उपचार


अयोध्या। अब दिल के मरीजों को खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) दूर करने वाला महंगा इंजेक्शन सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिलेगा। यह सुविधा मंडल के लगभग 30 प्रमुख अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. ए.पी. भार्गव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
यह विशेष थ्रोम्बोलिटिक इंजेक्शन हार्ट अटैक या फालिज (स्ट्रोक) की आशंका के समय दिया जाएगा। करीब पचास हजार रुपये कीमत वाला यह इंजेक्शन अब मरीजों को मुफ्त मिलेगा, जिससे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
डॉ. भार्गव के अनुसार, यदि किसी मरीज की ईसीजी रिपोर्ट में ST सेगमेंट में बदलाव दिखता है, तो यह इंजेक्शन तुरंत दिया जाता है। इसका असर कुछ ही मिनटों में दिखता है और मरीज की हालत में सुधार आने लगता है। इससे उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान में रेफर करना आसान हो जाता है।
इस जीवनरक्षक दवा की महंगाई को देखते हुए प्रबंधन व आपूर्ति तंत्र को मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। मंडल स्तर पर समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी मरीज इसकी सुविधा से वंचित न रहे और किसी भी अस्पताल में जरूरत पड़ने पर दूसरे केंद्र से इसे मंगवाया जा सके।
इस योजना के तहत जिले के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और श्रीराम चिकित्सालय में प्रारंभिक रूप से पांच-पांच इंजेक्शन स्टॉक में रखे जाएंगे।
डॉ. भार्गव ने इंजेक्शन का बेहतर प्रबंधन हो और वह बिना उपयोग के एक्सपायर न हो इसके लिए र्निदेशित किया है। व्यवस्था से गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार मिलेगा और समय रहते जान बचाना संभव होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments