Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटेंपो ओवरटेक करते समय बस से भिड़ी बाइक, नवविवाहित युवक की मौत

टेंपो ओवरटेक करते समय बस से भिड़ी बाइक, नवविवाहित युवक की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर रविवार शाम मठिया गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टेंपो को ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बस से टकरा गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी आनंद कुमार (25) पुत्र सुखदेव रविवार शाम बाइक से जलालपुर की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब पांच बजे मठिया गांव के पास उन्होंने सामने चल रहे टेंपो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही क्वायल्ड एक्सप्रेस बस से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

बताया गया कि आनंद कुमार दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी शादी कुछ माह पहले ही हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments