Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांजा तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो से अधिक मादक पदार्थ और नकदी बरामद

गांजा तस्कर गिरफ्तार, तीन किलो से अधिक मादक पदार्थ और नकदी बरामद


जलालपुर, अंबेडकर नगर। अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जलालपुर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.110 किलोग्राम अवैध गांजा, 35,500 नकद, दो कीपैड मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा गांजा पीने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। शनिवार रात लगभग नौ बजे ग्राम जगदीशपुर कपिलेश्वर पिपरी निवासी विनोद कुमार निषाद  को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 3.110 किलोग्राम अवैध गांजा, 35,500 नकद, दो नोकिया कीपैड मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गांजा पीने का सिगरेट बॉक्स तथा कटा हुआ पेपर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली जलालपुर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव, उपनिरीक्षक दिलेश सरोज, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल सौरव कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments