Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिली नई सुविधा, यूनियन बैंक का एटीएम...

अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिली नई सुविधा, यूनियन बैंक का एटीएम शुरू

0

अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का शुभारंभ किया गया। एयरपोर्ट परिसर में स्थापित इस एटीएम का उद्घाटन एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने किया।

यह एटीएम टर्मिनल भवन के बाहर आगमन (अराइवल) साइड में लगाया गया है, जिससे आगमन करने वाले यात्रियों और आमजन को आसानी से नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे यात्रियों को तत्काल बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम व सुविधाजनक बनेगी।

उद्घाटन अवसर पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव, सीआईएसएफ के CASO रविन्द्र सिंह, एटीसी इंचार्ज अवधेश कुमार सिंह, सीएनएस इंचार्ज अनिल शुक्ला, टर्मिनल प्रभारी जयंतो नियोगी सहित यूनियन बैंक और एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, परिसर में एटीएम की स्थापना यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यात्रियों को त्वरित और सुलभ बैंकिंग सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version