Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नारायण फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में बढ़ाया हाथ,...

नारायण फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में बढ़ाया हाथ, गृहउपयोगी सामान देकर किया सहयोग

0

अम्बेडकरनगर। समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन ने अकबरपुर क्षेत्र के परस कटुई निवासी जरूरतमंद गौड़ परिवार की बेटी महिमा गौड़ की शादी में सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश की। संस्था के संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देश पर टीम ने बिटिया को बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर व बाथरूम सेट सहित कई गृहउपयोगी वस्तुएं भेंट कर आर्थिक मदद दी।
बताया गया कि महिमा गौड़ के माता-पिता के निधन के बाद शादी की पूरी जिम्मेदारी छोटे भाई हिमांशु गौड़ पर आ गई थी। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार ने ग्राम प्रधान अशोक प्रजापति के साथ विवेक मौर्य से संपर्क किया, जिस पर उन्होंने भाई की भूमिका निभाते हुए सहायता उपलब्ध कराई। नारायण फाउंडेशन की टीम जब शादी का सामान लेकर महिमा के घर पहुंची तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर आभार जताया।
संरक्षक विवेक मौर्य ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना है, ताकि आर्थिक तंगी आड़े न आए। उन्होंने कहा कि अब तक 90 से अधिक जरूरतमंद बहन-बेटियों की शादी में संस्था की ओर से सहयोग किया जा चुका है।
नारायण फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय है। संस्था द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान, जूट बैग वितरण, निशुल्क परीक्षा सहायता व जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्यों की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version