अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में अनुसूचित मोर्चा, अवध प्रांत की नई टीम में नीरज कनौजिया को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नीरज कनौजिया को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने को संगठन में उनकी सक्रियता और कार्य के प्रति समर्पण को मिली जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपकर अनुसूचित मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी दी है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीरज कनौजिया के अनुभव और सक्रियता से अवध क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा की गतिविधियों को और विस्तार मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री नीरज कनौजिया ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पूरी निष्ठा से दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।