Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महिला मोर्चा की महानगर कार्यसमिति और मंडल अध्यक्षों की घोषणा

महिला मोर्चा की महानगर कार्यसमिति और मंडल अध्यक्षों की घोषणा

0
ayodhya samachar

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अयोध्या महानगर कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज कुशवाहा और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह की संस्तुति के बाद महानगर अध्यक्ष अशोका द्विवेदी ने महानगर समिति की सूची जारी कर दी है। मंडलों के अध्यक्षों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

घोषित जिला कार्यसमिति में शकुंतला गौतम, माया सिंह, यमनोत्री केसरवानी, मंजू गुप्ता, अनीता सिंह, शालिनी साधवानी, दया मिश्रा और नीता शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। बिन्दू सिंह, नीलम जायसवाल और एकता भटनागर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में रूबी सिंह, अंजू श्रीवास्तव, सावित्री गुप्ता, किस्मता, सीता सिंह, सुमन बाला निषाद, अंकिता कपूर और सुनैना मौर्या को जिला मंत्री बनाया गया है। लक्ष्मी पाण्डेय को जिला कोषाध्यक्ष, आशीष कौर को जिला मीडिया संयोजक, अंशिका पाण्डेय को जिला सोशल मीडिया संयोजक और सीमा सिंह को जिला आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्षों की घोषणा में चन्दा को अयोध्या मंडल, स्वर्णलता शुक्ला को करियप्पा नगर मंडल, सुधा पाण्डेय को देवकाली मंडल और उमा जायसवाल को पूरा (रामनगर) मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवदायित्वधारी कार्यकत्रियों को बधाई दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version