Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दिल्ली में सम्मानित हुए अयोध्या के ‘ब्लड मैन’ डॉ. आशीष पांडेय दीपू

दिल्ली में सम्मानित हुए अयोध्या के ‘ब्लड मैन’ डॉ. आशीष पांडेय दीपू

0

◆ रक्तदान और निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के अभियान को मिली राष्ट्रीय पहचान, अभिनेता सोनू सूद ने किया सम्मानित


अयोध्या। रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने वाले संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष पांडेय ‘दीपू’ को दिल्ली में आयोजित BHARAT LEADERSHIP SUMMIT 2026 में सम्मानित किया गया। अभिनेता सोनू सूद के हाथों मिले इस सम्मान को अयोध्या में उनके वर्षों के सामाजिक कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. आशीष पांडेय कोरोना काल से ही रक्त सेवा के अभियान में सक्रिय हैं। उस कठिन दौर में जब लोग घरों से निकलने में भी संकोच कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए। संकल्प संस्थान के माध्यम से एनीमिया, डायलिसिस, कैंसर, थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों और गर्भवती महिलाओं को जरूरत के समय निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने का अभियान चलाया। उनके प्रयासों से रक्त के अभाव में जूझ रहे हजारों परिवारों को मदद मिली।

रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने के काम में डॉ. आशीष पांडेय अब तक 52 से अधिक बार स्वयं रक्तदान कर चुके हैं। वह पिछले 15 वर्षों से अयोध्या मंडल सहित आसपास के जनपदों में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए देश की प्रमुख हिंदी पत्रिका इंडिया टुडे ने उन्हें 11 कोविड योद्धाओं में भी स्थान दिया था।

दिल्ली में आयोजित समारोह में देशभर से आए समाजसेवियों के बीच मिला सम्मान संकल्प संस्थान के सामाजिक अभियानों को भी नई पहचान देने वाला है। इस उपलब्धि पर अयोध्या के विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने प्रसन्नता जताई है।

टाटाशाह वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मो. कमर, अवनीश मिश्रा, समाजसेविका भारती सिंह, कथावाचक आचार्य हनुमान प्रसाद पांडेय, मो. मोईनुद्दीन, वकार अहमद, समाजसेविका कुमुद श्रीवास्तव, आसिफ चांद, मो. असलम, अभिषेक सिंह बंटी, असलम पठान, प्रभु एकेडमी स्कूल के प्रबंधक डॉ. मनीष राय, डॉ. राजकपूर, जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. आशीष पाठक, समाजसेवी संजय महेंद्र, अशफाक उल्ला खां मेमोरियल संस्थान के डायरेक्टर सूर्यकांत पांडेय और भूपेंद्र पांडेय सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version