Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम–शिव चरन सिंह

राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम–शिव चरन सिंह

आलापुर अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी जा सकती है। युवाओं में इससे राष्ट्रभक्ति की भावना भी जागृत होती है। युवाओं को ऐसे शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

एनएसएस युवाओं को एक नई दिशा देने व सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह विचार मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक रामचरन सिंह ने श्री लल्लन जी ब्रह्मचारी महाविद्यालय राजेसुलतानपुर में पांचवें दिन दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अवसर पर व्यक्त किए। अध्यक्षता करते हुए पीजी कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा से जुड़ने का एक माध्यम है।

इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण अन्य विषयों पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं की ओर से शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्राचार्य अखिलेश कुमार सिंह , कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानदीप त्रिपाठी, डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, बृजनंदन मौर्य, डॉक्टर गिरीश पाठक सहित आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments