Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

मिल्कीपुर में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन


◆ केंद्र व प्रदेश की सरकार महिला सम्मान व स्वाभिमान के लिए समर्पित – सतीश शर्मा


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन मिल्कीपुर तहसील के खिहारन गांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा व विशिष्ट अतिथि अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री नीरजा वर्मा रही।



सम्मेलन की शुरुवात मुख्य अतिथि सतीश शर्मा व विशिष्ट अतिथि नीरजा वर्मा तथा सांसद लल्लू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा 2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। केंद्र व प्रदेश की सरकार महिला सम्मान व स्वाभिमान के लिए समर्पित है। सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुमंगला योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, आवास, उज्जवला, सामूहिक विवाह जैसी कई योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

उन्होंने कहा मोदी सरकार ने संसद में ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को उनका सम्मान व अधिकार देने का काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र की भागीदारी में मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि नीरजा वर्मा, सांसद लल्लू सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत अयोध्या रोली सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ सरोज मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुमन पासवान ने किया तथा कार्यक्रम के संयोजक खिहारन प्रधान अजीत मौर्य ने आए हुए अतिथियों व महिलाओं का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, सुषमा मिश्रा, माया ओझा, बबलू पासी, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा, सुशील मिश्रा, अखिलेश पांडे, विवेक उर्फ बब्बू पांडे, महेश ओझा, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, अर्जुन सिंह अनिल सिंह मुकेश पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments