Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर बार एसोशिएशन चुनाव - अध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने...

मिल्कीपुर बार एसोशिएशन चुनाव – अध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने किया नामांकन


कुमारगंज,अयोध्या। बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के वार्षिक चुनाव वर्ष 2023-24 में चार से छः नवम्बर को अध्यक्ष पद हेतु तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें दिनेश कांत यादव, रमेश पांडे, महेंद्र प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष पद हेतु महेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

महामंत्री पद हेतु सूर्य नारायण द्विवेदी व गंगा प्रसाद द्विवेदी ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद हेतु राकेश कुमार मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु चंद्रशेखर पांडे, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद हेतु राम सवारे, कार्यकारिणी प्रथम पद पर राजेंद्र चौरसिया व श्री प्रकाश पांडे कार्यकारिणी द्वितीय पद हेतु संदीप कुमार शुक्ला व ब्रजनाथ मिश्रा, कार्यकारिणी तृतीय पद हेतु शशि भूषण मिश्रा व जितेंद्र कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया। मंगलवार को 7 नवम्बर तारीख को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

 बार एसोसिएशन मिल्कीपुर का चुनाव, माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशन में गठित की गई सर्वोच्च एल्डर्स कमेटी के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमें पांच सदस्यो की कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में हरिमोहन शंकर श्रीवास्तव अध्यक्ष, सदस्य अशोक कुमार श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद मिश्र, सुरेश सिंह, खुशीराम पांडे शामिल हैं। आज सोमवार को नामांकन पत्रों की कार्यवाही अशोक कुमार श्रीवास्तव व दुर्गा प्रसाद मिश्र द्वारा संपादित किया गया। यह जानकारी पूर्व तहसील बार उपाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments