Monday, September 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानैना तिवारी ने पहले प्रयास में सीएसआईआर नेट लाइफ साइंस परीक्षा किया...

नैना तिवारी ने पहले प्रयास में सीएसआईआर नेट लाइफ साइंस परीक्षा किया उत्तीर्ण


विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी शीतला प्रसाद शुक्ला ने आवास पहुंच कर दी बधाई


मिल्कीपुर, अयोध्या। पत्रकार महेंद्र तिवारी की पुत्री कु. नैना तिवारी ने अपने पहले प्रयास में सीएसआईआर नेट लाइफ साइंस में (असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी) परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है। नैना की सफलता की जानकारी मिलने पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व  विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी और मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने पारा ब्रम्हनान,  कुचेरा बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी।



सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नैना तिवारी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने नियमित अध्ययन पर ध्यान दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि आगे शोध के क्षेत्र में कार्य करना उनका लक्ष्य है।

नैना की कक्षा आठ तक की शिक्षा चंडीगढ़ में हुई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट्रल अकादमी, सेक्टर-9, लखनऊ से पूरी की। इसके बाद बीएससी और एमएससी की शिक्षा आईटी कॉलेज, लखनऊ से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। कक्षा एक से परास्नातक तक उन्होंने प्रथम श्रेणी में शिक्षा पूरी की।

नैना की उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार रमाशरण अवस्थी, उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता अजय पांडे, बंशीधर दुबे, हरिकेश शुक्ला उर्फ बब्बन शुक्ला, शत्रुघ्न पांडे, राकेश तिवारी, भवानी फेर मिश्रा, विजय कुमार पांडे, जगन्नाथ पाठक, अनूपधर द्विवेदी सहित सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments