Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुस्लिम समाज दर्शन करने आ रहा है राम का : डा इन्द्रेश...

मुस्लिम समाज दर्शन करने आ रहा है राम का : डा इन्द्रेश कुमार


अयोध्या। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डा इन्द्रेश कुमार का कहना है कि आज भारत का मुसलमान राममय हो चुका है। ये वह मुस्लिम है। जिन्होंने भारत के राम मंदिर के लिए संघर्ष किया। पूरे देश में जगह-जगह संगोष्टियां आयोजित हुई। मुस्लिम समाज के लोग लगातार राम का दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

                  उक्त बातें उन्होंने राष्ट्रीय सदभावना मंच व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के शाह मलंग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत का मुसलमान किसी के बहकने में आने वाला नहीं है। जो राष्ट्र का विकास करेगा जो सबका साथ सबका विकास चाहेगा। उसी के साथ भारत का मुसलमान खड़ा रहेगा। सभा के बाद डा इन्द्रेश कुमार ने रामलला का दर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments