Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकचेहरी के बगल बन रही मल्टी लेवल पार्किंग - तीन सौ चार...

कचेहरी के बगल बन रही मल्टी लेवल पार्किंग – तीन सौ चार पहिया वाहन व एक हजार बाइकें हो सकेंगी पार्क


अयोध्या। मंडलायुक्त गौरव दयाल द्वारा कलेक्ट्रेट के पास निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर देवव्रत पवार ने बताया एक माह के भीतर समस्त निर्माण कार्यो को पूर्ण कर लिया जाएगा। इसमें अंदर 282 कार के साथ परिसर में कुल 300 से अधिक चार पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग परिसर में लगभग 1000 मोटर साइकिलों के पार्किंग के व्यापक व्यवस्था होगी।



मंडलायुक्त ने पार्किंग परिसर में लग रहे टाइल्स को बेहतर ढंग से लगाने ,समस्त कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ ही बैठने के बेंचेज को भी डिजाइन के अनुसार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि पार्किंग स्थल बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान पर है इसमें सरकारी विभागों के साथ साथ अधिवक्तागणों, विशिष्ट व्यक्तियों के पार्किंग की व्यवस्था होगी जो आम लोगों के लिए भी सुविधादायक होगी। बेहतर ढंग से निर्माण हेतु सम्बंधित अभियन्ता एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments