Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविधान परिषद की समिति ने कहा : सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने...

विधान परिषद की समिति ने कहा : सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली दवाएं लिखे डाक्टर

अयोध्या। विधान परिषद की खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओ से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम हेतु गठित समिति की बैठक सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। समिति के सदस्य 10 विधान परिषद सदस्यों ने मंडलीय बैठक की। बैठक में अयोध्या मंडल के पांचो जिलों की अधिकारी मौजूद रहे।
समिति के सभापति अरुण पाठक ने कहा कि नकली खाद्य पदार्थ व नकली दवाओ से लोग होते बीमार हैं। उनके स्वास्थ्य में होती गिरावट है। सीएचसी, पीएचसी में दवाआें का वितरण ठीक से हो। उन्ही दवाओं को डॉक्टर लिखें जो सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। मिड डे मील या जहां खाद्य पदार्थों का वितरण होता है। उनका मानक एक निश्चित हो। मेडिकल स्टोर में रजिस्टर मेनटेन हो। जिसमें नशीली दवाओं का पूरा रिकॉर्ड हो। मंडल में एक मानक के अनुरूप ही खाद्य पदार्थों की बिक्री हो। इसके लिए प्रभावी निर्देश दिए गए हैं। बिना लाइसेंस के अस्पतालों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए है। सभी प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम में बोर्ड लगाने के निर्देश, लाइसेंस नंबर मालिक का नाम मोबाइल नंबर, किन बीमारियों का इलाज करते हैं। और कितने बेड की संख्या है। सभी इंगित करना अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments