Tuesday, November 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा...

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर-बसखारी मार्ग पर जीवत गांव के समीप सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार जीवत गांव निवासी महेश (85) पुत्र रामजियावन सोमवार शाम पैदल किछौछा जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के समीप जलालपुर-बसखारी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र रवि प्रकाश लखनऊ में सरकारी सेवा में कार्यरत है, जबकि छोटा पुत्र ओम प्रकाश एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। घर के बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments