Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा कार्यालय में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती

सपा कार्यालय में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती


◆  नेताजी हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, के विकास हेतु किया संघर्ष – श्याम कृष्ण


अयोध्या । सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की जयंती कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा शासन में जितना विकास का कार्य किया है उतना विकास आज तक किसी सरकार ने नहीं किया । नेताजी हमेशा गरीब मजदूर दलित किसान व्यापारी के विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया है । हम सभी को 2024 लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताकर ही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है ।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव में हमेशा देश और प्रदेश के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया है ।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्तियों तक खुशी लाने का काम किया है नेताजी ने जो अपने कार्यकाल में काम किया है वह आज भी मिसाल है ।

सपा जिला प्रवक्ता चौधरी  बलराम  यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर नेताजी के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तथा सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया है ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर महासचिव हमीद जाफर मीसम, ,राम अचल यादव , बलराम मौर्य, बाबूराम गौड, श्री चंद यादव, अपर्णा जायसवाल, मिर्जा सादिक हुसैन, अधिवक्ता शावेद जाफरी, जगन्नाथ यादव, दातादीन यादव, सुरेंद्र यादव, शिवांशु तिवारी, कौशल यादव डॉ. घनश्याम यादव, राम भवन यादव, महेंद्र शुक्ला, वसी हैदर गुड्डू, डॉ अनुराग यादव, सूर्यभान यादव, अवनीश सिंह, मोहम्मद अली, बीरेंद्र गौतम, विजय यादव, योगेंद्र प्रताप यादव योगी अजय यादव, सिकंदर चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments