Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापांच करोड की निर्माण परियोजनाओं का सांसद ने किया शिलान्यास

पांच करोड की निर्माण परियोजनाओं का सांसद ने किया शिलान्यास


◆ 35 सड़कों, दो स्मारक सहित होने है अन्य निर्माण


◆  समग्र विकास का मजबूत आधार सर्वसमावेशी विकास की योजनाएं : सांसद


अयोध्या।  भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित समारोह में सांसद लल्लू सिंह ने लगभग 5 करोड़ की लागत से निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें 35 सड़को का निर्माण होना है। नगर निगम, सोहावल, हैरिग्ंटनगंज व अमानीगंज ब्लाक की 6-6 सड़कें मिल्कीपुर ब्लाक में दो, मसौधा में आठ तथा पूरा बाजार ब्लाक की 7 सड़कें शामिल है। जिनकी कुल लागत 4 करोड 10 लाख है। पूराबाजार में गांधी स्मारक की लागत 33.75 लाख तथा रूदौली में लोधी स्मारक की लागत 36.48 लाख का निर्माण होना है। कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर में किचन शेड तथा शौचालय की लागत 10.50 लाख, सोहावल ब्लाक के सुरवारी में किचन तथा शौचालय लागत 8.5 लाख व सिवार में किचन शेड लागत 7.25 लाख का निर्माण होना है। सभी निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि सड़कें किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। आवागमन की सुविधा होने से क्षेत्र में व्यापार की सम्भावनाएं बढ़ती है। सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है। इससे कोई व्यक्ति, वर्ग और को भूभाग छूट न पाए। समग्र विकास के दृष्टिकोण का मजबूत आधार सर्वसमावेशी विकास की जनकल्याणकारी योजनाएं है। जिसका लाभ सभी पात्र को बिना भेदभाव दिया गया है।

इस अवसर पर नगर निगम के उपसभापति जय नारायण सिंह रिंकू, संतोष सिंह, बृजेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, इंद्रभान सिंह, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, लक्ष्मी पाण्डेय, अशोका द्विवेदी, नीलम जायसवाल, सुनीता गुप्ता, सीता सिंह, आराधना, माया सिंह, सुरेन्द्र यादव, राजकुमार सचदेवा, योगेश मिश्र, खलिद कुरैशी, आरईएस के अवर अभियंता अशीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments